रिषिकेष, अप्रैल 6 -- योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स कर रहे प्रतिभागियों ने स्वामी चिदानंद से लिया आशीर्वाद ऋषिकेश, संवाददाता। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि आज के युग में योग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। योग हमें व्यक्तिगत रूप से सशक्त बनाता है, समाज और विश्व में शांति, संतुलन और सामंजस्य स्थापित करने का माध्यम भी बनता है।सोमवार को परमार्थ स्कूल ऑफ योग द्वारा संचालित योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स कर रहे विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी जड़ों से जुड़ें, अपनी संस्कृति को समझें और योग के माध्यम से अपने जीवन को सार्थक बनाएं। परमार्थ निकेतन सदैव से ही विश्व को "व...