धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद। गांधीनगर सब्जी बागान में मेयर प्रत्याशी शांतनु चंद्रा उर्फ बबलू पासवान ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान किया। माताओं-बहनों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। कहा कि नगर निगम में महिलाओं की भागीदारी और सुरक्षा, स्वच्छता, जलापूर्ति तथा बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाएगा। अगर वे मेयर का चुनाव जीतते हैं तो जनसमर्थन से धनबाद को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और जनहितैषी शहर बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा। धनबाद के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के लिए काम करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे लगातार जनता से जुड़कर शहर के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.