धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन भाजपा से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ रहे शांतनु चंद्रा, भाजपा के बागी प्रत्याशी मुकेश पांडेय, दीनानाथ ठाकुर समेत 15 ने मेयर पद के लिए नामांकन किया। इसमें सिंह मेंशन से संजीव सिंह और भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार भी शामिल हैं। नगर निकाय चुनाव में मेयर के लिए बुधवार को दो महिलाओं सहित 15 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया। मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में योगेंद्र प्रधान, आकाश दुसाध, मुकेश पांडेय, कुसुम देवी, नवल किशोर पासवान, उमेश पासवान, शिल्पी शर्मा, भृगुनाथ भगत, राजकुमार कनौजिया, राम बिनय सिंह तथा राहु...