शहीद
लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ। 26 मई 1979 को व्यापारी आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से शहीद हुए व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि को प्रदेश भर में प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारियों के लिए अपने प्राणों का न्योछावर करने वाले हरिश्चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर प्रदेश के सभी जनपदों में प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में प्रेरणादाई कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। बंसल ने कहा कि न्यूनतम हर जनपद में 21 व्यापारी इस अवसर पर सम्मानित किए जाएंगे और हरिश्चंद्र अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महिला प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.