गुड़गांव, मार्च 6 -- गुरुग्राम। असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के सुखोई सु-30 एमकेआई लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर का निधन हो गया। इस दुखद हादसे पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दोनों जांबाज अधिकारियों ने देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।29 वर्षीय स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ का परिवार मूल रूप से भिवानी जिले का रहने वाला है और वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-22बी में रह रहा है। उनके परिवार में पिता सूबेदार आनंद प्रकाश, माता अनिता देवी और एक छोटा भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.