शहीद हवलदार रुपेंद्र तोमर की स्मृति में विशाल दंगल
शामली, जून 12 -- झिंझाना। गांव मंसूरा स्थित एआईपीएस स्कूल के खेल मैदान में जाट रेजिमेंट के शहीद हवलदार रुपेंद्र तोमर की स्मृति में पैंथर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैराना विधायक नाहिद हसन, रालोद नेता विजय कौशिक, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा, नवाजिश आलम तथा पूर्व चेयरमैन नौशाद कुरैशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक नाहिद हसन ने युवाओं को खेलों से जोड़ने और क्षेत्र में खेल मैदान उपलब्ध कराने के प्रयास का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताते हुए युवाओं से खेलों को अपनाने का आह्वान किया। पूर्व चेयरमैन एवं समाजसेवी नौशाद ठेकेदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और संसाधन उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.