गौरीगंज, अगस्त 17 -- संग्रामपुर। संवाददाता देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले सीआरपीएफ के अमर शहीद हवलदार केदारनाथ मिश्र की 20वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके गृह ग्राम जोगा अम्मरपुर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद की याद में उनके आवास पर मूर्ति का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह का आयोजन सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक मदन कुमार ने शहीद केदारनाथ की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उन्होंने शहीद के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। डीआईजी मदन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद हवलदार स्व. मिश्र वर्ष 1985 में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में सिपाही जीडी के पद पर भर्ती हुए थे। बुनियादी प्रशिक्षण के उपरांत उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर राज्य के ...