गाज़ियाबाद, मई 9 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। शहीद स्मारक पार्क में एक करोड़ की लागत से ओपन एयर थियेटर बनेगा। जीडीए ने शनिवार को इसके निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इसके तैयार होने से सांस्कृतिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा। मधुबन बापूधाम योजना के औद्योगिक पॉकेट में शहीद स्मारक पार्क बना हुआ है। जीडीए इस पार्क को सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बनाने में जुट गया है। इसी कड़ी में शनिवार को जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल के निर्देश पर शहीद स्मारक पार्क में ओपन एयर थियेटर के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया । जीडीए अधिकारी बताते हैं कि यहां नाटक, संगीत संध्या, कवि सम्मेलन, योग शिविर, देशभक्ति कार्यक्रम और जन-जागरुकता अभियान का आयोजन किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- महापौर ने शहर के 10 वार्डों में पार्क और सड़कों का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.