शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देकर निकाली रैली
आगरा, अक्टूबर 2 -- माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शुक्रवार को यूथ हॉस्टल में कार्यक्रम हुए। शुरुआत स्वच्छता अभियान के साथ हुई। इसमें युवाओं एवं माय भारत स्वयंसेवकों ने यूथ हॉस्टल के आसपास सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद युवा संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पार्क पहुंचे और महान क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यूथ हॉस्टल में गांधी जयंती समारोह के मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग मंत्री शंभूनाथ चौबे रहे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, स्वावलंबन और सेवा का संदेश आज भी प्रासंगिक है। अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी डॉ.श्रवण कुमार सहगल ने की। यह भी पढ़ें- Agra News: गांधी आश्रम में गांधी-शास्त्री जयंती पर हुआ सूत यज्ञ कार्यक्रम में उत्कर्ष एवं टीम तथा हर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.