शहीद स्मारक पर चढ़ाए फूल, अमर सपूतों को नमन
बलिया, अगस्त 25 -- बेल्थररोड, हिन्दुस्तान संवाद। देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले चरौवा गांव के वीर सपूतों की स्मृति में मंगलवार को शहीद स्मारक चरौवा के परिसर में बलिदान दिवस और शहीद मेला का आयोजन किया गया। लोगों ने अमर सपूतों को नमन किया। शहीद स्मारक पर पूरे दिन मेले जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह और पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने शहीद स्मारक पर झंडारोहण और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। अपने संबोधन में पूर्व विधायक ने कहा कि देश की आजादी में अपनी कुर्बानी देने वाले बलिदानियों को याद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह भी पढ़ें- मेजर दुर्गा मल्ल का बलिदान राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा: प्रेमचंद 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.