बागपत, जुलाई 27 -- बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बावली गांव में मंडलीय शहीद स्मारक पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया। जिसमें वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बटालियन के अधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। 74 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी एवं प्रशासनिक अधिकारी एनसीसी कर्नल दिनेश चौहान ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। कहा कि कारगिल के वीर योद्धाओं का बलिदान देश की आने वाली हर पीढ़ी के लिए प्रेरणापुंज बना रहेगा। कैडेटों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आन, बान और शान हमेशा सर्वोच्च रहनी चाहिए। सूबेदार मेजर दर्शन सिंह ने कैडेटों को संबोधित करते हुए उन्हें अमर शहीदों के साहस, त्याग और देशभक्ति से सीख लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- ...