देहरादून, मार्च 14 -- देहरादून। शहीद स्मारक परिसर में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट और जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित अधिवक्ता तुषार प्रजापति की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने बालावाला निवासी अभिषेक शर्मा, नवीन नेगी और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार, 16 फरवरी की शाम जब वह अपने वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ स्मारक पर थे, तब आरोपियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने हेलमेट और लात-घूंसों से उन पर वार किए, जिससे उनके सिर, चेहरे और पसली में गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि अभियुक्त पहले भी तीन लाख रुपये की अवैध वसूली के लिए उन पर दबाव बना रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान ने बताया कि पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.