शहीद स्मारक को 16 लाख से संवारा जाएगा
पूर्णिया, मई 9 -- धमदाहा, एक संवाददाता।अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा स्थित शहीद स्मारक को संवारा जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से शहीद स्मारक के अंदर पेवर्स ब्लॉक, बेंच स्टैंड, स्टील गेट एवं चाहरदिवारी की जायेगी। शहीद स्मारक के मुख्यद्वार पर भव्य एवं आकर्षक द्वार बनाया जाएगा। प्रवेश द्वार का अलग से योजना लेकर निर्माण कराया जाएगा। बताते चलें कि 3 वर्ष पूर्व बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह के द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलवाया गया है। उसके बाद 25 अगस्त 2024 से शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों के सम्मान में भव्य शहीद महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आगामी 25 अगस्त 2026 को होने वाले शहीद महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण एवं मुख्य द्वार को आकर्षक बनाने के लिए पूर्व में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.