बगहा, मई 10 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम के ऐतिहासिक धरोहर शहीद स्मारक पार्क का सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित योजना की निविदा जारी कर दी गई है।53.80 लाख से इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित इस योजना की निविदा भी नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा जारी कर दी गई है।जिसके आधार पर ऐतिहासिक शहीद पार्क-परिसर में नर्म घास लगाने के साथ पेड़ पौधों का रोपण भी किया जाएगा। पारित प्रस्ताव के अनुसार शहीद स्मारक पार्क परिसर में पांच झुला, गजीबो, एक फिश फाउंटेन अर्थात फव्वारा लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- शहीद स्मारक का 53.80 लाख से होगा सौंदर्यीकरण इसके साथ ही ओपन जीम, स्वच्छता प्रबंधन के लिए 40 डस्टबिन, दर्जन भर से ज्यादा आराम बेंच, उम्दा लाइटिंग के साथ ग...