शहीद स्मारकों तथा परिसर पर चला स्वच्छता अभियान
हाथरस, अगस्त 8 -- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जनपद के विकास खंडों में स्थित शहीद स्मारकों/परिसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहीद स्मारकों एवं उनके आसपास के परिसर की साफ-सफाई कराकर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण सुनिश्चित किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न जन जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता एवं जनभागीदारी की भावना को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना, प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना, स्वतंत्रता संग्राम के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना, नागरिकों में राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.