शहीद स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित, बापू के विचारों को बताया प्रासंगिक
रांची, अक्टूबर 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मेन रोड स्थित शहीद स्थल सह स्मारक पर शुक्रवार को गांधी व शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शहीद स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भारत तिब्बत मैत्री संघ की ओर से सिरिंग दोर्जी, एम डांदुल व दिलीप वर्मा ने भी श्रद्धांजलि दी। समिति के सचिव डॉ. राम प्रवेश ने कहा कि गांधीजी महज एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक अमर विचार हैं, जिनकी प्रासंगिकता आज के दौर में और अधिक बढ़ गई है। शंकर आजाद ने कहा कि गांधीवादी सोच को नकारने के कारण ही विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक, बराबरी और सहिष्णु समाज की जरूरत : प्रो. गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.