कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाटूश रोड स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्थल की बदहाल स्थिति पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया और धरने पर बैठ गए। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने आपके अपने अखबार 'हिंदुस्तान' में पार्क स्थल की दुर्दशा पर प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए कहा कि यह लापरवाही अत्यंत निंदनीय है। शहीद भगत सिंह का कानपुर से गहरा संबंध रहा है। कानपुर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी के मार्गदर्शन में काम किया। शहीद स्थल की तत्काल साफ-सफाई, सुंदरीकरण और समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। ग्रीनबाबू सोनकर, गोविंद झा, पदम मोहन मिश्रा, कमल जायसवाल, मुकेश कन्नौजिया आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...