रामगढ़, नवम्बर 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा के लुकैयाटांड़ में 27 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दादा महाजनी आन्दोलन में शहीद सोना सोबरन सोरेन का शहादत दिवस मनाया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री व विधायक शामिल होंगे। लुकैयाटांड़ में प्रत्येक वर्ष शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं। कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को डाक बंगला परिसर स्थित गुनगुन पैलेस में झामुमो कार्यकर्ताओं की तैयारी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया सतीश मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। संचालन सचिव फखरुद्दीन अंसारी ने किया। इस दौरान समारोह की सफलता को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम स्थल लुकैयाटांड़ में भव्य पंडाल बनाया जाएगा।...