रांची, जून 10 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। शहीद सुभाष मुंडा की जयंती पर बुधवार को माकपा के कार्यकर्ताओं और शहीद के परिजनों ने दलादिली स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद सुभाष मुंडा के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद माकपा की नगड़ी लोकल कमेटी की बैठक कपिल कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में माकपा नेता समीर दास ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने विभिन्न जनमुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। बैठक को जिला सचिव प्रफुल्ल लिंडा और राज्य सचिवमंडल सदस्य सुखनाथ लोहरा ने भी संबोधित किया। बैठक में नगड़ी प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रखंड स्तरीय आं...