हजारीबाग, जुलाई 12 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की सीमा पंचायत अंतर्गत बिराजपुर गांव निवासी शहीद सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण यादव के परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कहा कि जवान लक्ष्मण यादव का राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने परिजनों से कहा कि परिवार ने एक बेटा खोया है, लेकिन हजारों पूर्व सैनिक हमेशा बेटे की तरह उनके साथ खड़े रहेंगे। बताया गया कि लक्ष्मण यादव का निधन सड़क दुर्घटना में हुआ था।मौके पर उप सचिव रामनंदन मिश्रा, प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, दिलीप सिंह, मोहन साहा, महेश बांडो, किशुन राम, ओम प्रकाश उपाध्याय, मनो...