पलामू, सितम्बर 24 -- शहीद सीआरपीएफ जवान मुकेश चौरसिया की मनाई गई पुण्यतिथि मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के महुगांवां गांव में शहीद सीआरपीएफ जवान मुकेश चौरसिया की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत जवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर विधायक आलोक चौरसिया ने उनकी स्मृति में गांव में बनने वाले तोरण द्वार का शिलान्यास किया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जवानों का योगदान हमेशा याद रखा जाना चाहिए। मुकेश चौरसिया ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उनकी स्मृति में बनाया जा रहा तोरण द्वार आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग, समर्पण और देशसेवा की याद दिलाता रहेगा।...