शहीद सिपाही मोहित कुमार की मां को 50 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता का स्वीकृति पत्र सौंपा
औरैया, अगस्त 6 -- सियाचिन ग्लेशियर पर ऑपरेशन मेघदूत के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए शहीद हुए जनपद के ग्राम जमोली, पोस्ट कंचौसी निवासी सिपाही मोहित कुमार की माता श्रीमती ज्ञानवती को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से 50 लाख रुपये की अनुग्रह आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र गुरुवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने प्रदान किया। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने शहीद की माता को स्वीकृति पत्र सौंपा। स्वीकृति पत्र में अंकित 50 लाख रुपये की सहायता राशि भारतीय स्टेट बैंक, ककोर शाखा के माध्यम से आरटीजीएस द्वारा उनके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने शहीद मोहित कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों का सम्मान और उनके परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.