शहीद साधन रवानी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर
धनबाद, जून 9 -- समाजसेवी शहीद साधन रवानी की 35वीं पुण्यतिथि सोमवार को छोटानगरी बस्ती स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय में मनाई गई। मौके पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें धनबाद, कतरास, राजगंज, निरसा, महुदा, गोविंदपुर, बाघमारा, तोपचांची आदि जगहों के रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। समाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के अध्यक्ष दीपेश चौहान, राहुल दास व अक्षय कुमार को समाज में उत्कृष्ट कार्यो को लेकर सम्मानित किया गया। एसजेएएस अस्पताल धनबाद ने 138 यूनिट रक्त संग्रह किया। साधन रवानी को श्रद्धांजलि देने वालों में जिप उपाध्यक्ष सबिता रवानी, जिप सदस्य मो. इसराफिल उर्फ लाला, साधन रवानी की पत्नी चंदा देवी, मुखिया निरंजन गोप, पंसस अमृत रवानी, सुनिता किन्नर, सुरेंद्र सिंह, नीलकंठ रवानी, मुखराम रवानी, मनोज रवानी, सांसद प्रतिनिधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.