रांची, जनवरी 6 -- खूंटी, संवाददाता। मुरहू प्रखंड अंतर्गत एटकेडीह गांव में मंगलवार को शहीद सरदार गया मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके पैतृक गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद सरदार गया मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कार्यक्रम में उपस्थित जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण कर जरूरमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि शहीद सरदार गया मुंडा देश और समाज के लिए संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए, लेकिन उन्होंने कभी भी अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने नहीं टेके। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ देश की आज़ादी और आदिवासी समाज क...