शहीद सम्मान यात्रा निकालकर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
भागलपुर, अगस्त 10 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अगस्त क्रांति दिवस और अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था जनप्रिय, स्नातकोत्तर गांधी विचार विभाग और परिधि के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 'शहीद सम्मान यात्रा' निकाली गई। इसके साथ ही 'आजादी उत्सव' कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी विचार विभाग परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उनके प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम' के सामूहिक गायन से हुई। यात्रा डॉ. भीमराव आंबेडकर, शहीद भगत सिंह, दीप नारायण, जयप्रकाश नारायण, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल और शहीद तिलकामांझी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर संपन्न हुई। जनप्रिय के गौतम कुमार, पूर्व कुलपति डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अमित रंजन, उमेश प्रसाद नीरज, संजय कुमार सिंह, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.