बोकारो, मार्च 12 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि । शहीद सदानंद झा स्मारक समिति की ओर से बुधवार को सदानंद झा की 52 वीं शहादत दिवस पर चंदनकियारी में उनके चित्र पर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता सुधीर शर्मा व संचालन राजीव रंजन झा ने किया। किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने कहा कि सदानंद झा गोमो में रेलवे के टंडेल के पद पर रहते हुए मजदूर संगठन से जुड़े थे। कुछ ही समय में वे मजदूरों के प्रखर नेता बन गए थे । गोमो में शहीद सदानंद झा अपने आंदोलनों की वजह से जाने जाते थे। उनके आंदोलन के बारे में कहा जाता है कि एक बार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था तो उनकी रिहाई के लिए महिलाओं ने रेल का चक्का तक जाम कर दिया था। जब डीसी ने उन्हें बिना शर्त छोड़ा तब जाकर आंदोलन समाप्त हुआ। अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में सबसे पहले शहीद होने वाले शहीद सदानंद झा ही थे लोकप्रियता एवं मज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.