सहारनपुर, मार्च 26 -- सहारनपुर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद का दर्जा दिलाने व भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग को लेकर निकाली गई पांच दिवसीय "शहीद भगत सिंह संदेश बाइक यात्रा" बुधवार को समाप्त हुई। यात्रा के संचालक विजयकांत चौहान के महानगर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। विजयकांत के अनुसार, 21 मार्च को शुरू हुई यह यात्रा चंडीगढ़, मोहाली, कुराली, नवांशहर के खटखटकला, फाजिल्का और फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित समाधि स्थल तक पहुंची। वहां क्रांतिकारियों को रक्त तिलक कर श्रद्धांजलि दी गई। वापसी पर गौशाला नुमाइश कैंप स्थित मंदिर में फूल वर्षा, माल्यार्पण और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...