शहीद संदीप थापा की शहादत के किया नमन
विकासनगर, अगस्त 17 -- तेलपुरा-अटकफार्म में सोमवार को संदीप थापा की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। विधायक सहदेव पुंडीर ने शहीद के पिता को शॉल ओढ़ाकर उनके बेटे की शहादत को सलाम किया। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर तैनात जवानों की वजह से देशवासी आराम की जिंदगी जी रहे हैं। हमें खतरों से बचाने के लिए सेना के जवान अपना जीवन बलिदान करते हैं। उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता है। इस दौरान शहीद के पिता भगवान थापा, प्रधान कैलाश चौहान, अशोक नेगी, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, सुखदेव फर्सवाण, बलबहादुर थापा, रिंकू चौधरी, खड़क सिंह सावंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.