देहरादून, जुलाई 25 -- देहरादून।नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांवली रोड स्थित अपने कार्यालय में महान क्रांतिकारी अमर शहीद श्री देव सुमन की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने याद दिलाया कि श्री देव सुमन ने राजशाही के खिलाफ 84 दिनों की ऐतिहासिक भूख हड़ताल कर अपने प्राणों की आहुति दी थी, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ी मिसाल है। देश उनकी इस शहादत को सदैव याद रखेगा।इस अवसर पर दानिश नूर, जय बिष्ट, गुलाम मुस्तफा, पारस यादव, अतुल शर्मा, सुशील विरमानी और विपुल नौटियाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- छात्रों और शिक्षकों ने शहीद श्रीदेव सुमन को न...