सीवान, मार्च 19 -- सीवान, एक संवाददाता। सदर विधानसभा क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी बिहार पुलिस एसटीएफ के वीर जवान श्रीराम कुमार यादव के मोतिहारी में कर्तव्य निर्वहन के दौरान मुठभेड़ में शहीद होने की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शहादत की सूचना मिलते ही जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु पुरैना गांव पहुंचे और शहीद जवान के पिता एवं भाई से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने शहीद के परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से मिलने वाले सभी लाभ और सहायता उन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीर जवान श्रीराम कुमार यादव का सर्वोच्च बलिदान केवल बिहार पुलिस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सीवान जिले और बिहार प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा...