गुमला, जनवरी 11 -- गुमला, प्रतिनिधि । स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी और उमरांव सिंह टिकैत की शहादत दिवस पर रविवार को मोमिन पंचायत ने जरूरतमंदों के बीच 150 कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मौके पर पंचायत के संरक्षक आशिक अंसारी ने कहा कि 1857 की आज़ादी की लड़ाई में क्रांति का बिगुल फूंकने वाले टिकैत उमरांव सिंह और शेख भिखारी के साहस और बलिदान को कोटि-कोटि श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष और शहादत इतिहास में हमेशा अमर रहेगी।संरक्षक सुल्तान अंसारी ने बताया कि आठ जनवरी 1858 को चुटूपालू घाटी के निकट पेड़ पर बिना मुकदमा चलाए अंग्रेजों ने इन दोनों वीरों को फांसी दी थी। आज उनके सम्मान में कंबल वितरण कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत हमेशा समाज की मदद करती रही है और भविष्य में भी विशेष ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.