रांची, अप्रैल 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। शहीद शेख भिखारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में व्याख्यान शृंखला के तहत बुधवार को डॉ मोती राम, अपर निदेशक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि, भारत सरकार, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने-नई शिक्षा नीति और वर्तमान परिदृश्य में दूरस्थ शिक्षा की संभावनाएं, विषय पर व्याख्यान दिया। कॉलेज के सलाहकार प्रो संजय मिश्र ने विद्यार्थियों को कम से कम एक सर्टिफिकेट कोर्स इग्नू से करने की सलाह दी। प्राचार्या डॉ सपना त्रिपाठी, सचिव डॉ पीके वर्मा, मीरा प्रसाद सहित सभी शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारी और बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। संचालन डॉ अंजू शर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...