लातेहार, अप्रैल 2 -- बारियातू,प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल अंतर्गत निवास करने वाले शहीद शेख भिखारी के वंशज राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली छः सूत्री मांगो से लाभ प्राप्त करने को लेकर अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते है। सीओ कोकिला कुमारी ने बताया कि 1857 की क्रांति शेख भिखारी विद्रोह में अंग्रेजों के विरुद्ध वीरता दिखाने व अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद शेख भिखारी के कोई भी वंशज बारियातू प्रखंड सह अंचल में निवास करते है। वे अपना वंशावली,शेख भिखारी के वंशज की संपूर्ण दस्तावेज ,आधार कार्ड,पहचान पत्र जिससे यह प्रमाणित हो सके कि शहीद शेख भिखारी के वंशज है। 10 अप्रैल तक अंचल कार्यालय में जमा कर सकते है। 10 अप्रैल के बाद दस्तावेज जमा करने पर उसे अवैध माना जायेगा या अग्रेतर कारवाई के लिये जिला के अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.