चम्पावत, मार्च 6 -- चम्पावत के छतार वार्ड विकास समिति ने गुरुवार को शहीद शिरोमणी चिल्कोटी चिल्ड्रन पार्क वेदांती होली कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार ने हिस्सा लेकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने होली गायन किया। कार्यक्रम में छतार वार्ड की सभासद प्रेमा चिल्कोटी, आदर्श होली समिति छतार के अध्यक्ष शंकर गिरी गोस्वामी, सचिव हिमांशु जोशी, जनार्दन चिल्कोटी, लोकमणि पंत, चंद्र प्रकाश पुनेठा, नवीन पंत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...