धनबाद, अगस्त 2 -- सिजुआ। सिजुआ क्षेत्र के तेतुलमारी शक्ति चौक, तेतुलमुड़ी व टाटा सिजुआ 12 नंबर में शहीद शक्तिनाथ महतो की 78 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। शक्ति चौक में विधायक अरूप चटर्जी, चंद्रदेव महतो व मथुरा प्रसाद महतो सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं तेतुलमुड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद ढुलू महतो, विधायक रागिनी सिंह, शत्रुघ्न महतो, राज सिन्हा, रौशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक अर्पणा सेन गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि दिया। सभा मे प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि समाज से भर्ष्टाचार को समाप्त करने को लेकर सभी को एक मुहिम चलाने की जरूरत है। तभी शहीद शक्ति को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...