धनबाद, अगस्त 3 -- शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती इस बार केवल श्रद्धांजलि का मंच नहीं रही, बल्कि उनकी राजनीतिक विरासत पर बढ़ती सियासी दावेदारी भी साफ नजर आई। अब तक झामुमो के प्रभाव वाले इस आयोजन में पहली बार भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व के साथ जोरदार उपस्थिति दर्ज कराकर कोयलांचल की कुर्मी राजनीति को साधने का स्पष्ट संकेत दिया। रविवार को तेतुलमारी शक्ति चौक, पैतृक गांव तेतुलमुड़ी और टाटा सिजुआ 12 नंबर स्थित समाधि स्थल पर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। तीनों स्थानों पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं टाटा सिजुआ छह नंबर मध्य विद्यालय एवं शहीद शक्तिनाथ महतो कॉलेज में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती मनीश्रद्धांजलि समारोह श्रद्धांजलि समारोह से पूर्व शही...