सहारनपुर, मई 26 -- सहारनपुर, संवाददाता। शहीद व्यापारी हरीश चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि मंगलवार को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनित गर्ग ने कहा कि 26 मई 1979 को लखनऊ के अभीनगर सराय क्षेत्र में बिक्रीकर विभाग द्वारा छापेमारी की गई थी। इस दौरान व्यापारियों और अधिकारियों के बीच संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस द्वारा व्यापारियों पर फायरिंग कर दी गई, जिसमें व्यापारी हरीश चंद्र अग्रवाल शहीद हो गए थे। यह भी पढ़ें- प्रेरणा दिवस पर 1044 व्यापारी सम्मानित उन्होंने कहा कि संगठन हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाकर...