रांची, फरवरी 9 -- चान्हो, प्रतिनिधि। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अगुवाई में सोमवार को सिलागाईं में 17 फरवरी को शहीद वीर बुधू भगत की 234वीं जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें स्मारक समिति के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जयंती समारोह के दौरान अतिथियों के स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विकास मेला के आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि वीर बुधू भगत हमारे प्रेरणास्रोत हैं और उनके बलिदान की गाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। बैठक में स्मारक समिति के अध्यक्ष शिवपूजन भगत, महासचिव गोपाल भगत, बीडीओ वरुण कुमार, थाना प्रभारी टिंकू रजक, दिलीप सिंह, अजीत सिंह, सूका उरांव, भउवा उरांव, अल्फ्रेड मिंज, मंगलदेव उरांव, मुखिया महादेव भगत, अनिल गोप और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.