शहीद वीर अब्दुल हमीद के 93वां जन्मदिवस पर किया नमन
गाजीपुर, जुलाई 1 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के धामूपुर स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में बुधवार को परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का 93वां जन्मदिन श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद अब्दुल हमीद एवं उनकी पत्नी रसूलन बीबी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। वक्ताओं ने उनके अद्वितीय साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर साबित किया कि देशसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, मनोज यादव, अनिकेत चौहान, सद्दाम, सोहेल, सुनील तथा शहीद परिवार के परवेज सहित अनेक गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- शहीद वीर अब्दुल हमीद जयंती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.