बगहा, मार्च 16 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। शहीद विवेक कुमार स्मृति वॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ एसएसबी 21 वी के कैम्प में हुआ। जिसका उद्घाटन बगह एसपी रामानंद कौशल, एसएसबी 21 वी के कमांडेंट तपेश्वर संबित रावत ने संयुक्त रूप से किया। 21 वी वाहिनी मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय शहीद विवेक कुमार स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल, 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बिहार पुलिस बगहा, वाल्मीकिनगर, हरनाटाड़, गर्दीदोन, लौकरिया, रामपुरवा, लक्ष्मीपुर, चम्पापुर, गनौली, संतपुर, सोहरिया, दारूआबारी, नौरंगिया दोन एवं देवरिया की कुल सोलह (16) टीमें शामिल हुईं। सर्वप्रथम उप-उपकमांडेट भूषण चन्द्र रॉय, कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत, एसपी रामानंद कौशल को अंग वस्त्र देकर पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद कमांडेंट 21वीं वाहिनी द्वारा प...