चतरा, अक्टूबर 2 -- चतरा, संवाददाता। भारत क्लब चतरा के तत्वावधान में 3 अक्टूबर से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शहीद विनय भारती फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह में सांसद कालीचरण सिंह बतौर मुख्य अतिथि और विधायक जनार्दन पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिति के अध्यक्ष कुंदन यादव ने बताया कि टूर्नामेंट में झारखंड-बिहार समेत अन्य राज्यों की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। उद्घाटन मुकाबला रांची और गया की टीम के बीच खेला जाएगा। आयोजन 3 अक्टूबर से शुरू होकर 08 अक्टूबर तक चलेगा। कुंदन ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 50 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gridih News: चंद्रपुरा में आज फुटबॉल प्रतियोगिता इसके अलावा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर...