गाजीपुर, मार्च 3 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव को होली के पूर्व बड़ा तोहफा मिला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर शहीद विजय शंकर राय के घर तक नई सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। शेरपुर कुंडेसर मुख्य मार्ग स्थित शहीद संस्मरण इंटर कॉलेज से उनके दरवाजे तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क 81.23 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। शेरपुर की धरती का देशभक्ति से गहरा नाता रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में यहां के आठ सपूतों ने बलिदान दिया था। वर्ष 1992 में सीआरपीएफ में तैनात विजय शंकर राय जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 18 जुलाई को आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष 18 जुलाई को शहादत दिवस मनाया जाता है। शहीद की पत्नी सुनैना का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनके पुत्र प्रेमशं...