मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- मुजफ्फरपुर। तिलक मैदान स्थित एक कॉम्पलेक्स में सोमवार को तिरहुत के अमर शहीद वारिस अली का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि शहीद वारिस अली के शहादत दिवस को राज्य सरकार राजकीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित करे। प्रो. तारिक इमाम, प्रभात कुमार, सूरज कुमार सिंह, जमील अख्तर, संजीव साहू, प्रो. शाहजहां, मोहम्मद शोएब, शंभू मोहन प्रसाद आदि ने समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आफाक आजम ने और धन्यवाद ज्ञापन मो. एहतेशाम कादरी ने किया। यह भी पढ़ें- मीर वारिस अली का मना शहादत दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...