शहीद ले. बीरेश्वर की प्रतिमा का हुआ अनावरण
अल्मोड़ा, अक्टूबर 7 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी प्रतिमा का अनावरण कर राष्ट्र सेवा में उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। यह प्रतिमा विद्यालय के ही पूर्व छात्र 10 मद्रास रेजिमेंट के कैप्टन सूरज मेहरा ने विद्यालय को भेंट की। समारोह में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर पिता प्रमोद गोस्वामी और माता सरस्वती गोस्वामी तथा केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक भी थे। संचालन शिक्षिका निभा सिंह ने किया। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने शहीद के माता-पिता, केआरसी कमांडेंट और कैप्टन सूरज मेहरा का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.