जमशेदपुर, फरवरी 27 -- भारतीय नौसेना के वीर शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार की पुण्यतिथि पर शहीद मनोरंजन वास्तु विहार, बालीगुमा में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। 26 फरवरी 2014 को मुंबई तट के समीप भारतीय नौसेना की पनडुब्बी में हुए हादसे के दौरान मनोरंजन कुमार ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से अलंकृत किया गया। कॉलोनी परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर उपस्थित सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहीद के जीवन, त्याग और बलिदान पर आधारित पुस्तक सिंधुरत्न का महानायक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक शहीद के साहसिक जीवन प्रसंगों को संजोते हुए राष्ट्रभक्ति की प्रेरक गाथा प्रस्तुत करती है। पुस्तक के संरक्षक रत्नमणि देवी और नवीन क...