मेरठ, फरवरी 17 -- मेरठ/किठौर जम्मू-कश्मीर के अखनूर में तैनात मेरठ के किठौर के भड़ौली गांव निवासी सेना के जवान राहुल का सड़क हादसे में निधन के बाद सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरा इलाका नारों से गूंज उठा। श्मशान पर हर आंख नम हो गई जब शहीद के मासूम बेटे दिव्यांश ने कांपते हाथों से पिता को मुखाग्नि दी। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अर्थी को कंधा दिया। भारतीय सेना की 'इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग एविएशन स्क्वाड्रन' में तैनात राहुल शनिवार दोपहर घर आने के लिए आर्मी बेस से निकले थे। हिमाचल प्रदेश में डमटाल के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी पलट गई। हादसे में राहुल शहीद हो गए, जबकि उनके पांच साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। स...