शहीद राम सिंह धामी को 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
रुद्रपुर, अगस्त 7 -- शांतिपुरी। ग्राम जवाहर नगर आदर्श विहार कॉलोनी निवासी सीआरपीएफ के वीर शहीद राम सिंह धामी की 19वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर सीआरपीएफ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, परिजनों और ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ काठगोदाम के डिप्टी कमांडेंट हरिश्चंद्र मनोड़ी, ग्राम प्रधान तारा मोहन पांडे और जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य ने कहा कि शहीद राम सिंह धामी का त्याग और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.