शहीद रामफल मंडल को राजकीय सम्मान दिलाया
सीतामढ़ी, सितम्बर 3 -- सीतामढ़ी। आजादी की लड़ाई में फांसी के फंदे को चूमने वाले अमर शहीद रामफल मंडल को राजकीय सम्मान दिलाने की मांग को लेकर पटना में 11 दिनों तक आमरण अनशन करने वाले युवा बुधवार को शहीद के पैतृक गांव मधुरापुर बाजपट्टी पहुंचे। यहां ग्रामीणों और परिजनों ने उनका फूल-माला, चादर भेंट कर और गगनभेदी नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। दरभंगा के उत्साही युवा जुगनू मंडल, आदित्य मंडल, मुरारी मंडल और राजेश मंडल सहित अन्य युवाओ ने शहीद रामफल मंडल को शहीद का दर्जा देने, राजकीय समारोह घोषित करने, स्कूली पाठ्यक्रमों में उनकी जीवनी शामिल करने तथा पटना में शहीद स्मारक व स्मृति भवन के निर्माण की मांग को लेकर पटना में लंबा अनशन किया था। युवाओं के दबाव के बाद बिहार सरकार ने राजकीय समारोह आयोजित करने की घोषणा की。 यह भी पढ़ें- राजकीय सम्मान की घोषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.