बलिया, जून 29 -- दलनछपरा, हिन्दुस्तान संवाद। अमर शहीद राजेंद्र कुमार द्विवेदी का 29वां शहादत दिवस सोमवार को मनाया गया। लोगों ने शहीद के वीर गाथा का जिक्र करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया।शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि त्रिपुरा स्टेट राइफल में 1992 में भर्ती होने के साथ कई बार उग्रवादियों से सामना हुआ लेकिन देश सेवा का जज्बा लिए हुए आगे बढ़ते रहे। 29 जून 1998 को भी स्पेशल ऑपरेशन के दौरान सेना का सामना उग्रवादियों से हो गया, जिसमें अपना शौर्य दिखाते हुए शहीद हो गए। वीरगति पाने से पहले भी उन्होंने चार उग्रवादियों को मार गिराया था। ग्रामीणों ने वीर जवानों के प्रति जिम्मेदारों की उपेक्षा पर नाराजगी भी जताई। कहा कि बीते वर्ष हर गांव में सेनानी और शहीद स्मारक का शिलापट्ट तो लगा लेकिन वह उपेक्षित हैं। लोगों ...