शहीद राजेंद्र भगत को दी गई श्रद्धांजलि
औरंगाबाद, अगस्त 17 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के महम्मदपुर गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 6 मई 2000 को कश्मीर के बारामूला में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद राजेंद्र भगत को याद कर नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ पंकज कुमार और सीओ सुनील कुमार की उपस्थिति में जिला सैनिक संघ के पूर्व अध्यक्ष जनेश्वर सिंह द्वारा झंडोत्तोलन कर की गई। विधायक अमरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद के बड़े पुत्र राज किशोर सिंह ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.